Urban Company Ipo Allotment Status आया सामने जानें कब तक होगी लिस्टिंग
Urban Company Ipo Allotment Status सामने आ चुका है इसकी लिस्टिंग की डेट भी सामने आ गई है जो कि निवेशको के लिए बहुत ही खास रहने वाली है यह काफी चर्चा में है।
Urban Company Ipo Allotment Status आया सामने जानें कब तक होगी लिस्टिंग
अर्बन कंपनी का आईपीओ हाल ही में काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इस में आज 15 सितंबर 2025 को आईपीओ का आवंटन तय होने की प्रक्रिया चल रही है। अगर आपने आवेदन किया है तो यह जानना जरूरी है कि क्या आपके खाते में शेयर आएंगे या रिफंड कब तक मिलेगा। Urban Company Ipo Allotment Status से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताते हैं।
आईपीओ की शुरुआत और एंडिंग
अर्बन कंपनी का आईपीओ 10 सितंबर 2025 को खुला था और 12 सितंबर को बंद हुआ। यह तीन दिनों का बिडिंग पीरियड था जिसमें रिटेल, संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों ने जमकर भाग लिया। शुरुआत में थोड़ी धीमी रफ्तार दिखी लेकिन आखिरी दिन तक डिमांड आसमान छूने लगी।
प्राइस बैंड और लॉट साइज
अर्बन कंपनी के शेयरों की कीमत 98 से 103 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी। न्यूनतम लॉट साइज 145 शेयरों का था यानी रिटेल निवेशक को कम से कम 14935 रुपये लगाने पड़ते। यह बैंड छोटे निवेशकों के लिए काफी अच्छा था जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके।
जानें आवंटन की तारीख
आज 15 सितंबर 2025 को अर्बन कंपनी आईपीओ का आवंटन फाइनलाइज होने की उम्मीद है। रजिस्ट्रार मीयूएफजी इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इसकी जिम्मेदारी संभाल रहा है। शाम तक स्टेटस अपडेट हो सकता है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चला तो कल यानी 16 सितंबर तक शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे।
READ MORE - Ashok Leyland Share में दिखा उछाल निवेशकों में छाई खुशी की लहर जानें वित्तीय स्थिति
सब्सक्रिप्शन का ने लेवल किया पार
आईपीओ ने कुल 109 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल किया जो निवेशकों के जबरदस्त विश्वास को दर्शाता है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 147 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने 77 गुना और रिटेल ने 41 गुना बिडिंग की। कुल 101.5 मिलियन शेयरों के खिलाफ 11.06 बिलियन शेयरों की डिमांड आई।
66 फीसदी तक प्रीमियम की उम्मीद
ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 68.5 रुपये पर पहुंच गया है जो ऊपरी बैंड 103 रुपये के मुकाबले 66.5 फीसदी का गेन दिखाता है। इसका मतलब लिस्टिंग प्राइस करीब 171.5 रुपये हो सकती है। हालांकि जीएमपी अनऑफिशियल है लेकिन यह मार्केट सेंटिमेंट का आईना है।
आवंटन चेक करने का आसान तरीका
स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले एनएसई की वेबसाइट पर जाएं। इन्वेस्ट सेक्शन में चेक आईपीओ बिड्स चुनें। फिर अर्बन कंपनी सिलेक्ट करें और अपना पैन, डीपी आईडी या एप्लीकेशन नंबर डालें।
• सबमिट पर क्लिक करें जिस के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। इसी तरह बीएसई या रजिस्ट्रार की साइट पर भी ट्राई कर सकते हैं। यह प्रोसेस सिर्फ 2-3 मिनट लेती है।
बीएसई और एनएसई पर वैरिफाई
बीएसई की साइट पर जाकर कंपनी नाम चुनें। एप्लीकेशन नंबर या पैन डालकर सबमिट करें। अगर एनएसई पर समस्या हो, तो बीएसई वैरिफाई कर लें। इस में दोनों एक्सचेंज रियल-टाइम अपडेट देते हैं। रजिस्ट्रार मीयूएफजी इंटाइम की साइट पर भी डायरेक्ट लिंक मिलेगा। हमेशा ऑफिशियल सोर्स यूज करें ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो।
कब मिलेगा रिफंड और क्रेडिट
आवंटन के बाद 16 सितंबर को सफल निवेशकों के अकाउंट में शेयर क्रेडिट होंगे। बाकी लोगों को उसी दिन रिफंड प्रोसेस शुरू हो जाएगा। बैंक ट्रांसफर आमतौर पर 1-2 दिन में कंपलीट होता है। अर्बन कंपनी के शेयर 17 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
READ MORE - टाटा कैपिटल आईपीओ लायेगा निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका , बहुत जल्द लेगा धमाकेदार एंट्री