सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के जबरदस्त फायदे सुन रह जाएंगे हैरान जानें डिटेल्स में
सर्दियों में अक्सर बाजरे की रोटी लोग खाना पसंद करते हैं यह बहुत टेस्टी होती है लेकिन अच्छे टेस्ट के साथ-साथ इसमें काफी ऐसे गुण भी होते हैं जो हमें बीमारियों से बचते हैं और हमारी बॉडी को तंदुरुस्त रखते हैं।
सर्दियों में बाजरे की रोटी खाने के जबरदस्त फायदे सुन रह जाएंगे हैरान जानें डिटेल्स में
सर्दियों का मौसम आते ही सभी शरीर को गर्मी देने वाले और पौष्टिक खाना खाना शुरू कर देते है। ऐसे में हमारे घर में जो भी बुजुर्ग होते हैं वह हमें बाजरे की रोटी की सलाह देते और सभी खाना भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं इसमें से काफी सारे पौष्टिक गुण होते हैं जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है।
देते है शरीर को है गर्मी
अगर आपको सर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है और आप चाहते हैं कि कुछ गर्म और पौष्टिक खाना खाएं तो आपको बाजरे की रोटी जरूर खानी चाहिए।
• बाजरे की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर के अंदर से गर्माहट आती है। अगर आप सुबह-शाम एक बाजरे की रोटी खा लें तो ठंड से बचने के लिए अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
वजन बढ़ाने में बेस्ट
जो लोग पतले हैं और सर्दियों में थोड़ा वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए बाजरा बहुत बेंजिफिशल है। इसमें भरपूर कैलोरी और हेल्दी फैट होता है। अगर सुबह और शाम आप इस रोटी को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपका वजन हेल्दी तरीके से बढ़ जाएगा। अगर आप सरसों का साग या गुड़ के साथ खाएं तो वजन बढ़ जाएगा।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सेफ
बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है यानी यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता है जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों को इस से नुकसान नहीं होगा।
• अगर आपका सर्दियों में जब मीठा खाने का मन ज्यादा करता है उस समय गेहूं की रोटी की जगह बाजरे की रोटी खाकर शुगर लेवल कंट्रोल में रख सकते हैं।
पाचन तंत्र को बनाता है स्ट्रांग
अगर आपको डाइजेस्टिव सिस्टम से रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम है तो उसमें भी यह बहुत ज्यादा बेनिफिशियल होता है आप इसे खाकर अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग कर सकते हैं। सर्दियों में कब्ज की शिकायत आम है।
• बाजरे में फाइबर बहुत ज्यादा होता है जो पेट साफ रखता है और कब्ज दूर करता है। रोज एक या दो रोटी खाने से पेट हमेशा हल्का रहता है।
READ MORE - युवाओं में देखा जा रहा लगातार Eye Dryness बढ़ा रहा टेंशन जानें सिम्पटम्स और उपाय
हड्डियां और जोड़ों का दर्द होगा कम
सर्दियों में अक्सर हमारे घुटने में दर्द रहता है ऐसा अक्सर पहले ज्यादा आगे के लोगों के साथ होता था लेकिन अब युवा भी इससे परेशान है तो आप चाहे तो बाजरे की रोटी खाकर ही आप इस से काफी हद तक राहत पा सकते हैं।
• ठंड में घुटनों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। बाजरे में कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
इम्यूनिटी को करता है स्ट्रांग
अगर आपको सर्दियों में बार-बार सर्दी जुकाम हो जाता है तो यह सीधा साइन है कि आपकी इम्यूनिटी सिस्टम बहुत ही ज्यादा कमजोर है। अगर आप को सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से बचना है तो बाजरे की रोटी जरूर खाएं। इसमें जिंक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
खून की कमी होगी दूर
महिलाओं और बच्चों में खून की कमी बहुत ज्यादा देखी जाती है। बाजरे में आयरन बहुत ज्यादा होता है। इसे गुड़ या पालक के साथ खाने से खून बढ़ता है।
READ MORE - जेपी पावर शेयर प्राइस ने खींचा निवेशकों का ध्यान देखने को मिला उतार चढ़ाव