रोजमेरी वॉटर बालों के लिए करेगा औषधि का काम अब घर पर ही बनाए रोजमेरी वॉटर

Rosemary Water हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा बेनिफिशियल होता है लेकिन हमारे बालों के लिए तो यह एक तरीके से औषधि का काम करता है यह आपके बालों को मोटा और चमकदार बनाएगा।

Dec 2, 2025 - 19:53
रोजमेरी वॉटर बालों के लिए करेगा औषधि का काम अब घर पर ही बनाए रोजमेरी वॉटर
The News Tv India Official

रोजमेरी वॉटर बालों के लिए करेगा औषधि का काम अब घर पर ही बनाए रोजमेरी वॉटर

आजकल बालों का झड़ना, रूसी और चमक की कमी नॉर्मल प्रॉब्लम होती जा रही है कई बार आप महंगे प्रोडक्ट्स भी यूज करते हैं लेकिन उसके बाद भी आपको बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता है तो आपको एक बार जरूर रोजमेरी वाटर को बालों के लिए ट्राई करना चाहिए क्योंकि यह आपके बालों के लिए किसी औषधि से काम नहीं है। 

रोकेगा बालों का झड़ना

रोजमेरी वॉटर में रोसमारिनिक एसिड और कार्नोसिक एसिड होता है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। जब ब्लड फ्लो सही रहता है तो हेयर फॉलिकल्स को न्यूट्रिशन मिलता है और बाल टूटना अपने आप कम हो जाता है। इससे आपके बालों का झड़ना बहुत ही ज्यादा काम हो जाता है और आपको कुछ ही टाइम में यह असर देखने को मिल जाएगा। 

ग्रो होंगे नए बाल 

अगर आप अपने बालों को ग्रो करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह काफी ज्यादा बेनिफिशियल है। रोजमेरी वॉटर मिनॉक्सिडिल जैसा काम करता है लेकिन बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको यह फायदा देगा। 

• ये DHT हॉर्मोन को ब्लॉक करता है जो गंजेपन का मुख्य कारण होता है। इस में यह खासकर मर्दों के पैटर्न बाल्डनेस और लड़कियों के फ्रंट हेयरलाइन पतला होने में बहुत फायदा करता है।

The News Tv India Official

डैंड्रफ को करेगा जड़ से खत्म

अगर आपके बालों में बहुत डैंड्रफ है और बहुत खुजली होती है आप इसे परेशान हो गए हैं तो रोजमेरी का वाटर आपकी बहुत ही काम आएगा। रोजमेरी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। 

• ये मालासेजिया फंगस को मारता है जो रूसी का असली विलेन है। इसे हफ्ते में 3 बार रोजमेरी वॉटर से स्कैल्प धोने से खुजली और सफेद पपड़ी हमेशा के लिए गायब हो जाती है।

READ MORE - सर्दियों में मूली खाने के है जबरदस्त फायदे जानें फायदे और इसे खाने के तरीके

The News Tv India Official

बनाएगा बालों को घना और मोटा 

जो लड़कियां अपने पतले बालों से परेशान हैं उनके लिए ये किसी जादू से कम नहीं है। अगर आप इसे उन करते हैं तो आप अपने बालों को बहुत ही कम समय में घना और मोटा बना सकते हैं।  

• रोजमेरी वॉटर हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है और नए बेबी हेयर्स निकलने लगते हैं। इसे 4 से 6 महीने लगातार यूज करने से बालों का वॉल्यूम डबल दिखने लगता है।

बाल होंगे शाइनी 

कई बार केमिकल शैम्पू से बाल बेजान हो जाते हैं। ऐसे में रोजमेरी वॉटर लास्ट रिंस की तरह यूज करने से बालों की क्यूटिकल्स सील हो जाती हैं और बालों में सलोन जैसी चमक आ जाती है। यह नेचरली शाइन आपके बालों को देती है जिससे आपके बाल बहुत ही ज्यादा चमकदार हो जाता है। 

The News Tv India Official

घर पर बनाए रोजमेरी वॉटर 

अगर आप चाहे तो घर बैठे ही रोज मेरी वाटर बना सकते हैं इसके लिए आपको एक मुट्ठी ताजी रोजमेरी की पत्तियां लेनी है इस में 2 गिलास पानी डालकर इसे 10 से 15 मिनट उबालें जब भी अच्छे से उबल जाए तो ठंडा करके छान लें। 

• इसे अच्छे से छान ने के बाद फ्रिज में 1 हफ्ते तक आप स्टोर कर सकते हैं। इसे शैम्पू के बाद लास्ट रिंस की तरह डालें और हल्की मालिश करें।

READ MORE - एवोकाडो रखेगा आपके हार्ट का ध्यान मिलेंगे कई सारे फायदे खाने में रखें कुछ सावधानियां

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.