खजूर वाला दूध पीने से एक साथ होंगे कई फायदे आज ही डाइट में करें शामिल
सर्दियों में खजूर का दूध पीने के आपको एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलते हैं जहां एक तरफ यह आपका वेट बढ़ाने में और आपकी बॉन्स को मजबूत करने में हेल्पफुल होता है वही यह बीमारियों से बचाव भी करता है।
खजूर वाला दूध पीने से एक साथ होंगे कई फायदे आज ही डाइट में करें शामिल
खजूर वाला दूध जिसे अक्सर खजूर मिल्कशेक या डेट मिल्क कहा जाता है। यह बहुत ही ज्यादा टेस्टी होता है जो कि सूखे खजूर को दूध में मिलाकर बनाया जाता है यह हमारी हेल्थ को कई तरीके से फायदा पहुंचता है और हमें काफी बीमारियों से दूर भी रखता है आज इस आर्टिकल में डिटेल्स इसकी जानकारी देंगे।
मिलेगी तुरंत एनर्जी
खजूर वाला दूध पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है क्योंकि खजूर में नेचुरल शुगर जैसे फ्रक्टोज और ग्लूकोज होती है जो दूध के प्रोटीन के साथ मिलकर लंबे समय तक एनर्जी देते हैं।
• अगर आप सुबह उठकर थकान महसूस करते हैं या व्यायाम के बाद रिकवरी की जरूरत है तो यह आपके लिए काफी हेल्पफुल होगा यह आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा।
डाइजेस्टिव सिस्टम होगा स्ट्रांग
खजूर में फाइबर की अच्छी क्वांटिटी होती है जो दूध के साथ मिलकर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम काफी अच्छा करती है इसके साथ ही कब्ज की प्रॉब्लम से भी है आपको दूर रखती है या आपके हाथों को भी हेल्दी रखने का काम करती है अगर आपको अपाचे या गैस की प्रॉब्लम है तो शाम के समय एक गिलास खजूर वाला दूध जरूर पीएं।
बॉन्स होगी स्ट्रांग
दूध में कैल्शियम और खजूर में पोटैशियम तथा मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स मिलकर हड्डियों को स्ट्रांग बनाते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह एक तरीके से औषधि का काम करेगा अगर आपको डेली आपके जोड़ों में दर्द होता है तो इसे पीने से आपको काफी जल्दी असर दिखाई देगा।
इम्युनिटी होगी स्ट्रांग
अगर आपको बार-बार सर्दी जुकाम होता है आपकी इम्यूनिटी बहुत वीक है तो आपको खजूर वाला दूध पीना चाहिए। खजूर वाला दूध विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है।
• सर्दियों में सर्दी जुकाम से बचने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। दूध के प्रोटीन और खजूर के न्यूट्रिएंट्स मिलकर शरीर एक्टिव रखते हैं।
READ MORE - युवाओं में देखा जा रहा लगातार Eye Dryness बढ़ा रहा टेंशन जानें सिम्पटम्स और उपाय
स्किन बनेगी ग्लोइंग
इस शेक में विटामिन ई होता है जो एंटीऑक्सीडेंट स्किन की सेल्स को पोषण देते हैं जिससे मुंहासे, झुर्रियां और डलनेस कम होती है। खजूर की मिठास दूध के साथ मिलकर स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखती है। अगर आप नेचुरल तौर से ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
अनिद्रा होगी दूर
अगर आपको अनिद्रा की प्रॉब्लम है आपको सोने में परेशानी होती है तो यह उसमें भी हेल्पफुल रहता है। रात को सोने से पहले खजूर वाला दूध पीने से नींद अच्छी आती है क्योंकि खजूर में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है जो सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी अनिद्रा प्रॉब्लम को दूर कर देता है।
वजन बढ़ाने में हेल्पफुल
अगर आप दुबले पतले हैं और वेइट बढ़ाना चाहते हैं तो खजूर वाला दूध कैलोरी से भरपूर होता है। खजूर की मिठास और दूध के फैट मिलकर हेल्थी तरीके से वजन बढ़ाते हैं। इसे बादाम या केसर मिलाकर पीने से और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। यह आपकी मसल्स ग्रोथ में भी हेल्पफुल है।
READ MORE - Hot Water से मिलेंगे आप की बॉडी को कई तरह से फायदे जानें डिटेल्स में