YouTube Premium Lite भारत में हुआ लॉन्च कम कीमत के साथ मिलेंगे कई फीचर्स
YouTube Premium Lite उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो की विज्ञापन नहीं चाहते हैं लेकिन वह यूट्यूब प्रीमियम की जगह Lite लेना ज्यादा पसंद करेंगे क्योंकि इसकी कीमत काफी ज्यादा किफायती है।
YouTube Premium Lite भारत में हुआ लॉन्च कम कीमत के साथ मिलेंगे कई फीचर्स
YouTube Premium Lite को फाइनली भारत में लॉन्च कर दिया गया है काफी लंबे इंतजार के बाद यह भारत में भी उपलब्ध हो चुका है इसमें यूजर्स को काफी प्रीमियम फीचर्स मिलता है और उसकी कीमत भी काफी कम रखी गई है इसमें शामिल सभी फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स में आपको बताते हैं।
YouTube Premium Lite
YouTube Premium Lite गूगल द्वारा पेश किया गया नया सब्सक्रिप्शन प्लान है जो भारत के यूजर्स के लिए सस्ता और आसान ऑप्शन लेकर आया है। इसमें यूज़र्स को विज्ञापन फ्री वीडियो देखने का अनुभव मिलता है लेकिन Premium के बाकी फीचर्स जैसे बैकग्राउंड म्यूज़िक या ऑफलाइन डाउनलोड इसमें शामिल नहीं हैं।
भारत में लॉन्च की टाइमिंग
YouTube ने सितंबर 2025 के आखिरी हफ्ते में Premium Lite को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। पहले YouTube Premium Lite को यूरोप के कुछ देशों में टेस्ट किया गया था और अब भारत में इसे बड़े पैमाने पर अवेलेबल कराया गया है।
सब्सक्रिप्शन की कीमत
भारत में YouTube Premium Lite की कीमत लगभग ₹99 प्रति माह रखी गई है। यह कीमत Premium के रेगुलर प्लान से काफी कम है जो अभी ₹139 से शुरू होता है। Lite को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो केवल विज्ञापन फ्री वीडियो का एक्सपीरियंस चाहते हैं।
READ MORE - स्कलकैंडी अप्रोअर TWS हुए भारत में लॉन्च स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा बोल्ड साउंड
किन डिवाइस पर मिलेगा फायदा
इस का फायदा कई डिवाइस पर मिलेगा। Premium Lite का फायदा मोबाइल, टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्ट टीवी जैसे सभी डिवाइस पर मिलेगा। चाहे आप स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हों या स्मार्ट टीवी, विज्ञापन फ्री वीडियो का आनंद ले सकेंगे।
कौनसे फीचर नहीं होंगे शामिल
इस प्लान में आपको YouTube पर बिना विज्ञापन वीडियो देखने की सुविधा होगी। लेकिन ऐसी कई सारी चीज है जो कि इसमें शामिल नहीं होगी जिस में बैकग्राउंड में म्यूज़िक चलाने, वीडियो डाउनलोड करने और YouTube Music Premium जैसे फायदे इसमें शामिल नहीं हैं।
किन लोगों के लिए रहेगा बेहतर
यह प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जो सिर्फ वीडियो एड फ्री देखना चाहते हैं और म्यूज़िक या डाउनलोड जैसी अतिरिक्त सुविधाओं की ज़रूरत नहीं है। खासकर स्टूडेंट्स और सामान्य दर्शकों के लिए यह किफायती विकल्प साबित होगा।
Premium प्लान से तुलना
अगर तुलना की जाए तो Premium रेगुलर और फैमिली प्लान में सभी फीचर्स मिलते हैं लेकिन उनकी कीमत ज्यादा है। वहीं Lite एक बेसिक और सस्ता विकल्प है जो सिर्फ एड-फ्री एक्सपीरियंस पर फोकस करता है। यह यूजर्स के लिए बहुत खास रहने वाला है।
भारत में बढ़ती मांग का कारण
भारत में YouTube की सबसे ज्यादा ऑडियंस है। इस में बार-बार दिखने वाले विज्ञापनों से परेशान यूज़र्स लंबे समय से सस्ते ऑप्शन की तलाश में थे। इसलिए YouTube ने भारतीय यूज़र्स की ज़रूरतों को देखते हुए Premium Lite पेश किया है।
कैसे लें सब्सक्रिप्शन
अगर आप इसका सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यूज़र्स सीधे YouTube ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Premium Lite सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको पेमेंट करना होगा यह पेमेंट UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
READ MORE - फिलिप्स TAS3400 ब्लूटूथ स्पीकर हुए लॉन्च बेहतर डिजाइन के साथ मिलेगा शानदार साउंड