विनफास्ट VF6 दमदार एक्सटीरियर के साथ हुई लॉन्च , मिलेगा रॉयल इंटीरियर का एक्सपीरियंस
Vinfast VF6 लांच होने के बाद से काफी ज्यादा चर्चा में है इसकी कीमत 16 लाख से शुरू हो रही है इसके साथ ही इसमें काफी लग्जरियस इंटीरियर दिया गया है जो की डिजिटल फीचर्स के साथ है।
विनफास्ट VF6 दमदार एक्सटीरियर के साथ हुई लॉन्च , मिलेगा रॉयल इंटीरियर का एक्सपीरियंस
Vinfast VF6 एक ऐसा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जो न केवल दिखने में स्टाइलिश है बल्कि इसकी रेंज भी काफी बढ़िया दी गई है। यह वियतनामी कंपनी विनफास्ट का पहला मॉडल है जो भारत में लॉन्च हुआ है। VF6 की कीमत भी काफी किफायती है इस से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताते है।
VF6 का अट्रैक्टिव एक्सटीरियर
VF6 की डिजाइन इसे एक कूपे जैसा लुक देता है। यह बाहर से दिखने में काफी दमदार और यूनिक है। इस के फ्रंट में V-शेप्ड LED DRLs और क्लोज्ड ग्रिल है जो EV का सिग्नेचर स्टाइल दिखाता है।
• इसके साइड्स में ब्लैक क्लैडिंग और 17-इंच अलॉय व्हील्स हैं जबकि रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्पॉइलर इसे स्पोर्टी बनाते हैं। इस की कुल लंबाई 4.24 मीटर है।
प्रीमियम इंटीरियर और कम्फर्ट
VF6 का केबिन मिनिमलिस्टिक लेकिन लग्जरी से भरपूर है। इस का ड्यूल-टोन ब्लैक और मोकका ब्राउन थीम में सॉफ्ट-टच मटेरियल्स यूज हुए हैं। इसके सेंटर में 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो गूगल ऐप्स और वॉयस असिस्टेंट से लैस है।
पावरफुल बैटरी और रेंज
VF6 में 59.6 kWh की बैटरी पैक है जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी रेंज देती है। ईको वेरिएंट में 174 bhp पावर है जबकि विंड वेरिएंट 201 bhp और 310 Nm टॉर्क के साथ 0-100 kmph सिर्फ 8.9 सेकंड में करता है।
READ MORE - Tata ने टाटा विंगर प्लस की लॉन्च मिलेगी 9-सीटर वैन , पर्सनल एयर कंडीशनिंग जैसे कई फीचर्स शामिल
बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम
इसमें आपको काफी शानदार ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। इस में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के चार मोड्स मिलेंगे इस में ऑफ, लो, मीडियम, हाई से वन-पेडल ड्राइविंग पॉसिबल है।
• Vinfast VF6 में ड्राइव मोड्स ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं जो ड्राइविंग को कस्टमाइज करते हैं। इस की बैटरी पर 10 साल की वारंटी मिलती है।
आयेगी सेफ्टी फीचर्स के साथ
VF6 सेफ्टी में कोई कसर नहीं छोड़ती इस में आपकी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें आप को 7 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC और 360-डिग्री कैमरा स्टैंडर्ड मिलेगा।
• इस के अलावा लेवल-2 ADAS में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।
फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Vinfast VF6 को लेवल-2 AC चार्जर से 10-70% सिर्फ 25 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 3.3 kW या 7.2 kW AC होम चार्जर सपोर्ट करता है जबकि DC फास्ट चार्जिंग से लंबी ट्रिप्स आसान हो जाती हैं। विनफास्ट VGreens स्टेशन्स पर जुलाई 2028 तक फ्री चार्जिंग मिलेगी जो ओनर्स के लिए काफी अच्छी बात है।
मिलेगा स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस
VF6 की सस्पेंशन सॉफ्ट लेकिन कंपोज्ड है जो शहर की गड्ढों वाली सड़कों पर कम्फर्ट देती है। इस में फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप से हैंडलिंग शार्प है और 190 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इंडियन रोड्स के लिए बढ़ाया गया है।
वेरिएंट्स और कीमत
भारत में VF6 तीन वेरिएंट्स में आती है जिस में अर्थ की कीमत 16.49 लाख है वहीं विंड की कीमत 17.79 लाख और विंड इन्फिनिटी की कीमत 18.29 लाख तक है।
• इन सभी में एक ही बैटरी है लेकिन विंड में ज्यादा पावर और एक्स्ट्रा फीचर्स जैसे पैनोरमिक रूफ हैं। इसकी बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है और डिलीवरी सितंबर 2025 से होगी।
READ MORE - Euler Motors ने इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा NEO HiRANGE किया लॉन्च , जानें कीमत और फीचर्स
अगर आपको Vinfast VF6 से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इस अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।