जीएसटी में कटौती से टाटा नेक्सन हुई और सस्ती अब नए ग्राहकों को मिलेगा बंपर फायदा , जानें कीमत
Tata Nexon Price Drop की वजह से बहुत ही ज्यादा चर्चा में बनी हुई है जो भी ग्राहक इसे खरीदने का सोच रहे थे उनके पास यह सुनहरा मौका है यह सब जीएसटी में हुई कटौती के वजह से हुआ है।
जीएसटी में कटौती से टाटा नेक्सन हुई और सस्ती अब नए ग्राहकों को मिलेगा बंपर फायदा , जानें कीमत
भारत सरकार की हालिया जीएसटी दरों में की गई कमी ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई जान फूंक दी है। खासकर टाटा मोटर्स की लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ा है। जो भी ग्राहक इसे खरीदने का सोच रहे थे उनके लिए काफी अच्छी खुशखबरी है वह अब इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं Tata Nexon Price Drop से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताते हैं।
छोटी कारों पर 18% की नई दर
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में छोटी कारों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। यह बदलाव 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारों के लिए है जिनके पेट्रोल इंजन 1200 सीसी से कम और डीजल इंजन 1500 सीसी से कम हैं।
• पहले 28% जीएसटी के साथ 1-3% का सेस जुड़ जाता था जो कुल टैक्स को 29-31% तक ले जाता था। अब सेस हटने से नेक्सन जैसी कारें सस्ती हो जाएंगी।
टाटा नेक्सन की पुरानी कीमत
टाटा नेक्सन हमेशा से ही बजट फ्रेंडली एसयूवी का प्रतीक रही है। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15 लाख रुपये तक जाती है जो वेरिएंट्स पर निर्भर करती है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ऑप्शंस के साथ यह कार शहर और हाईवे दोनों पर शानदार परफॉर्मेंस देती है।
1 लाख से 1.55 लाख तक की बचत संभव
नई जीएसटी के बाद टाटा नेक्सन की बेस मॉडल की कीमत करीब 7 लाख रुपये से शुरू हो सकती है जो पहले से 1 लाख रुपये सस्ती होगी। डीजल वेरिएंट्स पर बचत सबसे ज्यादा होगी जहां टॉप मॉडल पर 1.55 लाख रुपये तक की कमी आ सकती है।
• पेट्रोल वर्जन पर 68,000 से 1.35 लाख और सीएनजी पर 76,000 से 1.23 लाख रुपये की छूट मिल सकती है।
READ MORE - Canon EOS C50 होगा लॉन्च मिलेगा 32 मेगापिक्सल फुल-फ्रेम सेंसर के साथ कूलिंग सिस्टम
5-स्टार सेफ्टी और दमदार इंजन
टाटा नेक्सन की सबसे बड़ी ताकत इसकी सेफ्टी है जो ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी है। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।
• इंजन की बात करें तो 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल 120 पीएस पावर देता है जबकि 1.5 लीटर डीजल 115 पीएस तक पहुंचता है। सीएनजी ऑप्शन माइलेज को 24 किमी/किग्रा. तक ले जाता है।
पूरा बेनिफिट मिलेगा ग्राहकों को
टाटा मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने कहा कि यह जीएसटी कट एक प्रोग्रेसिव रिफॉर्म है जो पर्सनल मोबिलिटी को लाखों लोगों के लिए आसान बनाएगा। कंपनी ने 5 सितंबर 2025 को प्रेस रिलीज जारी कर पुष्टि की कि 22 सितंबर से सभी डिलीवरी पर नई दरें लागू होंगी।
फेस्टिव बिक्री को मिलेगा बूस्ट
जीएसटी कट के बाद ऑटो सेक्टर में बिक्री में 10-15% की बढ़ोतरी की उम्मीद है खासकर सितंबर-अक्टूबर के फेस्टिव पीरियड में इसकी बढ़ोतरी होगी। नेक्सन जैसी कारों की डिमांड पहले से ही हाई है लेकिन अब वेटिंग पीरियड 3 महीने तक पहुंच सकता है।
बुकिंग करें और स्मार्ट चॉइस लें
अगर आप नेक्सन खरीदने की सोच रहे हैं तो 22 सितंबर से पहले बुक न करें क्योंकि पुरानी डिलीवरी पर नई बेनिफिट नहीं मिलेगी।
• इसके लिए शोरूम विजिट कर वेरिएंट-वाइज कीमत चेक करें क्योंकि शहर के अनुसार रोड टैक्स अलग हो सकता है। फाइनेंस ऑप्शन पर भी ध्यान दें क्योंकि कम कीमत से ईएमआई घटेगी।
READ MORE - म्यूजिक लवर्स के लिए लांच हुआ JBL PartyBox 720 मिलेगा कस्टमाइज़ेबल साउंड इफेक्ट्स