iQOO 15 नवंबर में होगा लॉन्च गेमिंग और परफॉर्मेंस में रहेगा सबसे आगे जानें कीमत

iQOO 15 सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा उसके बाद में नवंबर में भारत में लॉन्च किया जाएगा इसे खास तौर पर गेमर्स और मल्टीटास्किंग वर्क करने वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है इसकी परफॉर्मेंस दमदार मिलेगी।

Oct 20, 2025 - 21:43
iQOO 15 नवंबर में होगा लॉन्च गेमिंग और परफॉर्मेंस में रहेगा सबसे आगे जानें कीमत
iQOO Shop Official Website

iQOO 15 नवंबर में होगा लॉन्च गेमिंग और परफॉर्मेंस में रहेगा सबसे आगे जानें कीमत 

अगर आप गेमर है और काफी अच्छी परफॉर्मेंस भी चाहते हैं मोबाइल में तो यह स्मार्टफोन खास कर आपके लिए ही है क्योंकि इसे गेमिंग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है इसके साथ इसमें सारे स्पेशल फीचर्स ऐड किए गए ताकि इसकी परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसके लोक को भी प्रीमियम बनाया जा सके इससे जुड़े सभी जानकारी आपको डिटेल्स में आर्टिकल में बताते हैं।   

iQOO 15 डिजाइन 

डिजाइन में iQOO 15 पुराने फोन्स से काफी अलग दिखता है। इसकी डिजाइन काफी प्रीमियम है इसका बैक पैनल स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है जिसमें LED लाइट भी दी गई है। इसके साथ ही फ्लैट एजेस और मेटालिक फ्रेम इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसमें RGB लाइट स्ट्रिप है जो गेमिंग के दौरान कलरफुल इफेक्ट्स देती है। 

मिलेगी बढ़िया डिस्प्ले क्वालिटी 

इसमें आपको काफी बढ़िया स्क्रीन देखने को मिलेगी इसमें 6.85 इंच का 2K 8T LTPO सैमसंग एवरेस्ट AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस की पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक जाती है यानी धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखेगी। 

iQOO Shop Official Website

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस 

परफॉर्मेंस के मामले में iQOO 15 कोई कसर नहीं छोड़ेगा क्योंकि इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है जो मल्टीटास्किंग और हेवी यूज को आसानी से हैंडल कर लेगा। आप किसी भी तरह का गेम खेलेंगे तो उसमें बिल्कुल भी यह लैग नहीं करेगा। 

READ MORE - Moto G100 2025 फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आया मार्केट में मिलेगी तगड़ी बैटरी और परफॉर्मेंस

आयेगा कूलिंग सिस्टम के साथ 

गेमिंग फोन्स में हीटिंग बड़ी प्रॉब्लम होती है लेकिन iQOO 15 में 8K VC डोम कूलिंग सिस्टम दिया गया है यह iQOO का अब तक का सबसे एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम है। इससे प्रोसेसर लंबे समय तक कूल रहता है और परफॉर्मेंस भी अच्छा रहता है। 

iQOO Shop Official Website

तगड़ा कैमरा सेटअप 

कैमरा लवर्स के लिए iQOO 15 में ट्रिपल 50MP सेटअप है इस का मेन सेंसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो विद 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। इसके साथ ही इस का नाइट मोड और AI एन्हांसमेंट जैसे फीचर्स इसे प्रो-लेवल बनाते हैं। सेल्फी के लिए इस में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी लाइफ मिलेगी बढ़िया 

बैटरी में iQOO 15 में 7000mAh की दिग्गज बैटरी दी गई है। इस के साथ ही यह बैटरी 100W वायर्ड चार्जिंग से यह 30 मिनट में फुल हो जाती है और 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। 

iQOO Shop Official Website

iQOO 15 जल्द होगा लॉन्च 

iQOO 15 को लेकर लो काफी टाइम से वेट कर रहे हैं इसमें गेमिंग फीचर्स ऐड होने की वजह से गेमर्स के लिए भी यह खास रहने वाला है अब बात करते हैं कि इंडिया में कब लॉन्च होगा तो आपको बता दे की इंडिया में यह 15 से 25 नवंबर के बीच में लॉन्च हो सकता है। कंपनी बहुत ही जल्द इसकी ऑफिशियल डेट भी रिलीज कर देगी। 

iQOO 15 की कीमत

अब बात करते हैं इसकी कीमत की तो आपको बता दे कि अभी तक ऑफीशियली तौर पर इसकी कीमत इंडिया के लिए नहीं रिलीज की गई है लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि iQOO 15 का बेस मॉडल जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है भारत में लगभग 59999 रुपये से शुरू हो सकता है। 

• इस के साथ ही इस के ऊपरी वैरिएंट्स 70000 रुपये तक जा सकते हैं। 

READ MORE - Apple MacBook Pro M5 भारत में होगा 22 अक्टूबर से अवेलेबल जानें फीचर्स और कीमत

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.