शानदार पतली और ट्रांसपेरेंट वॉच Bianchet UltraFino Sapphire देख लोगो के उड़े होश
Bianchet UltraFino Sapphire जितनी दिखने में आकर्षक है उतने ही ज्यादा बेहतरीन इसके फीचर्स भी हैं। यह काफी किफायती कीमत में यूनिक डिजाइन के साथ सामने आ चुकी है जो काफी चर्चा में बनी हुई है।
शानदार पतली और ट्रांसपेरेंट वॉच Bianchet UltraFino Sapphire देख लोगो के उड़े होश
Bianchet UltraFino Sapphire एक अनोखी स्विस घड़ी है जिसकी डिजाइन आपको काफी मजबूत देखने को मिलेगी इसके साथ ही यह अपनी पतली सैफायर क्रिस्टल केसिंग के लिए जानी जाती है। इसकी मोटाई मात्र 9.8 मिमी है जो इसे विश्व की सबसे पतली सैफायर केस वाली टूरबिलॉन घड़ी बनाती है।
घड़ी की सैफायर क्रिस्टल केसिंग
यह घड़ी पूरी तरह पारदर्शी सैफायर क्रिस्टल से बनी है जो देखने में बेहद क्लीन दिखाई देगी यह आपको काफी रॉयल लुक देने वाली हैं। सैफायर क्रिस्टल हीरे के बाद सबसे कठोर मानी जाती है जिससे घड़ी को स्क्रैच और नुकसान से बचाने में मदद मिलती है।
मिलेगा टूरबिलॉन मूवमेंट
इस घड़ी में आपको काफी नए फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इस घड़ी में UT01 ऑटोमैटिक फ्लाइंग टूरबिलॉन मूवमेंट है जो प्रमुख रूप से टाइटेनियम से बना है। इसे यह ओर भी अट्रैक्टिव बनाता है। यह 3.85 मिमी मोटा है और 3Hz की गति पर चलता है। इसकी पावर रिज़र्व की बात करे तो यह करीब 60 घंटे है जो रोज़ के यूज के लिए खास है।
डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स
घड़ी का टोंगो डिज़ाइन आपकी कलाई के लिए बिलकुल फिट बैठता है। Bianchet UltraFino Sapphire का कर्व्ड सैफायर केस और आरामदायक रबर स्ट्रैप इसे दिनभर पहनने के लिए आरामदायक बनाते हैं। यह 50 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंट भी है। इसका मतलब साफ है कि पानी से इसको कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
स्पोर्टी वॉच की कैटगरी
इस घड़ी को दैनिक पहनावे के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। इसे काफी मजबूत और कई रेजिस्टेंस के साथ बनाया गया है। Bianchet UltraFino Sapphire की वाटर रेसिस्टेंस के अलावा यह 5000 Gs तक शॉक रेसिस्टेंट भी है जो इसे एक स्पोर्टी वॉच की कैटगरी में लाता है। आपको इस घड़ी की सुरक्षा के लिए बार-बार परेशान नहीं होना होगा।
जानें क्या रहेगी कीमत
Bianchet UltraFino Sapphire की कीमत लगभग 85,500 स्विस फ़्रैंक यानी की लगभग 1.06 लाख अमेरिकी डॉलर है जो इसे लग्ज़री घड़ियों के बीच खास बनाती है। इसकी लुक और इसकी फीचर्स के हिसाब से इस कीमत बहुत ही ज्यादा किफायती रखी गई है।
कहां से खरीदे
अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देखिए यहां बहुत ही लिमिट में उपलब्ध है यह आपको हर जगह देखने को नहीं मिलेगी लेकिन आप इसे कुछ चुनिंदा स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं।
गोल्डन रेशियो और फिबोनाक्की
इस घड़ी के मूवमेंट की बनावट में गोल्डन रेशियो और फिबोनाक्की सीक्वेंस का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह न केवल एक प्रिसिजन टाइमकीपर है बल्कि बहुत ही सुंदर भी लगेगी और काफी बैलेंस में यह खुद को शो करती है।
क्यों है खास UltraFino Sapphire
यह घड़ी सबको बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है एक तो इसका लुक सबको अट्रैक्ट कर रहा है दूसरा यह न्यू फीचर्स के साथ आने की वजह से काफी पॉपुलर भी है। इस घड़ी की खासियत इसकी पारदर्शिता परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन है। यह घड़ी न सिर्फ समय दिखाती है बल्कि पहनने वाले की स्टाइल को भी अच्छा बनाती है।
अगर आपको Bianchet UltraFino Sapphire से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।