World Diebetes Day 2025 को जानें डायबिटीज से बचाव के आसान उपाय और न्यूट्रिशन
World Diebetes Day 2025 हमें याद दिलाता है कि हमें डायबिटीज के लिए जागरूक रहना चाहिए और अपने हेल्थ के लिए हमें कॉन्शियस रहना चाहिए ताकि डायबिटीज जैसी प्रॉब्लम हमें ना हो खुद का ध्यान रखना चाहिए।
World Diebetes Day 2025 को जानें डायबिटीज से बचाव के आसान उपाय और न्यूट्रिशन
World Diebetes Day हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। डायबिटीज इन दिनों बहुत ही ज्यादा आम होता जा रहा है इसके पीछे का मुख्य कारण हमारे हमारे डेली रूटीन पर ध्यान नहीं देना है यह दिन हमें हेल्थ कॉन्शियस बनता है। साल 2025 में यह थीम डायबिटीज एजुकेशन एंड प्रिवेंशन पर बेस्ड है। इससे जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताते हैं।
क्या है डायबिटीज
डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जिसमें बॉडी में ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा हो जाता है। यह तब होता है जब इंसुलिन हार्मोन ठीक से काम नहीं करता या हमारे शरीर में कम बनता है।
• इस मैन कारणों में अनहेल्दी खाना, कम व्यायाम, मोटापा और परिवार में पहले से किसी डायबिटीज होना शामिल हैं। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए तो यह दिल, किडनी और आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
करें डेली एक्सरसाइज
एक्सरसाइज आपको हर उम्र में करनी चाहिए हर दिन सिर्फ 30 मिनट तेज चलना, साइकिल चलाना या व्यायाम करना ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।
• इससे शरीर की सेल्स इंसुलिन का बेहतर इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको एक्सरसाइज करने की आदत नहीं है तो शुरू में थोड़ा काम एक्सरसाइज करें फिर धीरे-धीरे इसके टाइम को बढ़ाएं हर उम्र के व्यक्ति को एक्सरसाइज करना चाहिए।
वजन करें कंट्रोल
अगर पेट पर एक्स्ट्रा फैट जमा हो रहा है तो डायबिटीज का रिस्क दोगुना हो जाता है। इस में सिर्फ 5-10% वजन कम करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है।
• इस के लिए रोजाना कैलोरी गिनें और अपनी डाइट में चेंज लाया लेकिन आपको बहुत ही ज्यादा टफ डाइट नहीं बनानी है। इसके लिए आप बैलेंस में भोजन करें और इसके साथ ही एक्सरसाइज करके अपने वजन को सही रखें।
READ MORE - शकरकंद के इतने सारे फायदे सुन रह जाएंगे हैरान जानें इसे खाने के तरीके डिटेल्स में
खाने में करें बदलाव
आपको अपने डेली रूटीन में और अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करना होगा तभी आप खुद को सही रख पाएंगे हम बिजी शेड्यूल के चलते अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिस के वजह से हमें कई बीमारियां हो जाती है।
• जंक फूड, मीठी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड चीजों से दूर रहें। इनकी जगह आप को ताजा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन लेना चाहिए। अपनी प्लेट में आपको आधी सब्जियां, एक चौथाई अनाज और एक चौथाई प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। आप पानी ज्यादा पिएं।
अवॉइड करें यह फूड
अगर आपको डायबिटीज है तो आपको कुछ चीजों को अवॉइड करना चाहिए जिसमें सफेद ब्रेड, पास्ता, चावल शामिल है यह ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स देते हैं। इसके अलावा मीठी चीजें जैसे केक, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक शुगर स्पाइक करती हैं। आप बहुत ज्यादा नमक वाले प्रोसेस्ड मीट से भी बचें।
नियमित जांच कराएं
डायबिटीज होते ही आपको अचानक पता नहीं चलता है इसलिए हर साल ब्लड शुगर टेस्ट करवाएं। अगर आपके घर में 45 साल से ऊपर या किसी को ऑलरेडी डायबिटीज हो तो भी आप टेस्ट कराएं। HbA1c टेस्ट तीन महीने का औसत बताता है।
• इस के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें। इस में स्क्रीनिंग से प्री-डायबिटीज का पता लगाया जा सकता है और इसे रोका जा सकता है।
READ MORE - पपीते की पत्तियों का जूस बनाएगा आपको हेल्दी जानें फायदे , यूज करने का तरीका और सावधानियां