नथिंग ईयर 3 ने मार्केट में आते ही मचाया धमाल मिलेगा सुपर माइक और लॉन्ग बैटरी लाइफ
Nothing Ear 3 लॉन्च हो चुके हैं जितनी यूनिक इसकी डिजाइन रखी गई है उतने ही यूनिक इसमें फीचर्स भी ऐड किए गए हैं इसमें नॉइस कैंसिलेशन फीचर आपके सुनने के एक्सपीरियंस को और बेहतर करेगा।
नथिंग ईयर 3 ने मार्केट में आते ही मचाया धमाल मिलेगा सुपर माइक और लॉन्ग बैटरी लाइफ
नथिंग कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Nothing Ear 3 को लॉन्च किया है जो साउंड क्वालिटी और नॉइज कैंसिलेशन और इनोवेटिव फीचर्स के मामले में सबको चौंका रहा है। यह डिवाइस न सिर्फ म्यूजिक लवर्स के लिए बल्कि कॉलिंग और प्रोडक्टिविटी यूजर्स के लिए भी काफी बेनिफिशियल साबित होगा।
कॉल्स बनेगी क्रिस्टल क्लियर
नथिंग ईयर 3 का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका सुपर माइक जो चार्जिंग केस में ही इंटीग्रेटेड है। यह ड्यूल-माइक सिस्टम 95dB तक का नॉइज कैंसल करता है ताकि शोर वाली जगहों पर भी आपकी आवाज साफ-सुथरी सुनाई दे। केस पर लगा टॉक बटन दबाते ही यह एक्टिवेट हो जाता है और यह फीचर न सिर्फ कॉल्स के लिए बल्कि वॉइस नोट्स रिकॉर्डिंग के लिए भी परफेक्ट है।
45dB तक का एडाप्टिव ANC
एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन में नथिंग ईयर 3 ने कमाल कर दिया है। यह 45dB तक का नॉइज ब्लॉक करता है और हर 600 मिलीसेकंड में एनवायरनमेंट को स्कैन करके एडजस्टमेंट करता रहता है। चाहे आप ट्रेन में हों या ऑफिस में यह फीचर आपको बिना किसी परेशानी के पूरी तरह आइसोलेटेड फीलिंग देगा।
मिलेंगे अपग्रेडेड डायनेमिक ड्राइवर्स
ईयरबड्स में अपग्रेडेड 12mm डायनामिक ड्राइवर्स हैं जो बेस को डीपर और डिस्टॉर्शन को कम करते हैं। हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो सपोर्ट के साथ LDAC कोडेक इसे ऑडियोफाइल्स के लिए आइडियल बनाता है। साउंड प्रोफाइल को फाइन-ट्यून किया गया है ताकि बैलेंस्ड लिसनिंग एक्सपीरियंस मिले न ज्यादा बास, न फ्लैट साउंड मिले। इस में म्यूजिक, पॉडकास्ट या मूवीज सब कुछ इमर्सिव लगेगा।
READ MORE - TCL K1 फिंगरप्रिंट डोर नॉब स्मार्ट लॉक घर लाएं और पाएं चाबी की झंझट से छुटकारा, जानें कीमत
मिलेंगी लंबी बैटरी लाइफ
नथिंग ईयर 3 की बैटरी अब पहले से बेहतर है। ANC ऑन होने पर 5.5 घंटे और ऑफ पर 10 घंटे प्लेबैक मिलता है, जबकि केस के साथ टोटल 38 घंटे तक चलता है। 5 मिनट की क्विक चार्ज से 1 घंटे का प्ले टाइम मिल जाता है और वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
ट्रांसपेरेंट डिजाइन विथ मेटल टच
नथिंग का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक अब मेटल कंपोनेंट्स के साथ आया है, जो केस और बड्स दोनों में दिखता है। बड्स का शेप थोड़ा रिफाइन किया गया है बेहतर कम्फर्ट और प्रेशर वेंटिंग के लिए। एंटीना को इंडस्ट्री के सबसे थिन 0.35mm तक बनाया गया है। ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध यह डिवाइस न सिर्फ फंक्शनल बल्कि स्टाइलिश भी है जो आपके आउटफिट को कंप्लीमेंट करेगा।
कॉल क्वालिटी में AI का कमाल
कॉल्स के लिए ईयरबड्स में तीन डायरेक्शनल माइक्स और बोन-कंडक्शन वॉइस पिकअप यूनिट है जो जॉ और ईयर कैनाल की वाइब्रेशंस को कैप्चर करता है। AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन 25dB तक विंड नॉइज कम करता है। 20 मिलियन घंटे से ज्यादा रियल-वर्ल्ड ऑडियो पर ट्रेंड यह सिस्टम आपकी वॉइस को परफेक्टली आइसोलेट करता है।
मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ब्लूटूथ 5.4 के साथ नथिंग ईयर 3 कम लेटेंसी देता है जो गेमिंग के लिए शानदार है। LDAC के अलावा AAC और SBC कोडेक सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड यूजर्स को गूगल फास्ट पेयर, iOS को आसान पेयरिंग और विंडोज को माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर मिलता है। एंड्रॉयड 6.0 या iOS 13 से ऊपर के डिवाइसेस पर बेस्ट परफॉर्म करता है।
क्या रहेगी कीमत
अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि नथिंग ईयर 3 की कीमत भारत में ₹25,800 है। जो की काफी किफायती है।
READ MORE - XMG CORE 15 गेमिंग लैपटॉप हुआ लॉन्च कंपैक्ट डिजाइन और शानदार प्रोसेसर का तगड़ा कॉम्बिनेशन