त्योहारों में रखें डायबिटीज़ पर कंट्रोल अपनाएं आसान से उपाय जो रखेंगे आपको हेल्दी

Diabetic Control करना कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं है अगर आप कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करते हैं तो आप अपनी डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं और इन त्यौहार के सीजन में यह ज्यादा जरूरी है।

Oct 19, 2025 - 17:08
त्योहारों में रखें डायबिटीज़ पर कंट्रोल अपनाएं आसान से उपाय जो रखेंगे आपको हेल्दी
The News Tv India Official

त्योहारों में रखें डायबिटीज़ पर कंट्रोल अपनाएं आसान से उपाय जो रखेंगे आपको हेल्दी 

अभी फेस्टिवल सीजन चल रहा है जिसके चलते हर कोई आपका मुंह मीठा करने की कोशिश करेगा और मिठाइयां इन दिनों में वैसे भी नॉर्मल हो जाती है अगर आप डायबिटीज पेशेंट है तो आपको इस टाइम बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना होगा क्योंकि इस टाइम आपके डायबिटीज खतरा और बढ़ाने के चांसेस हो सकते हैं इस आर्टिकल में आपको कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जिनसे आप Diabetic Control कर सकते हैं। 

ध्यान रखें डेली रूटीन का 

त्योहार आने पर अक्सर बिजी रहने की वजह से या एंजॉय करने की वजह से हम अपने रूटीन को कहीं ना कहीं खराब कर देते हैं लेकिन इस बार आपको इस चीज का ध्यान रखना है। डायबिटिक लोगों को यह गलती नहीं करनी चाहिए। रोज़ाना एक ही समय पर दवा ले और हल्का व्यायाम जरूर करें और इस के साथ ही पर्याप्त नींद लेना ब्लड शुगर को स्टेबल रखता है।

The News Tv India Official

ज्यादा मीठा न खाएं 

त्योहार पर मिठाइयाँ अच्छी लगती हैं लेकिन अगर आप इसे खाना चाहते हैं तो आप शुगर फ्री मिठाई खा सकते हैं या फिर बहुत ही कम Quantity में मीठा ले। अगर आप चाहे तो आप मीठे की जगह गुड़, स्टीविया, ओट्स, या सूखे मेवों से बनी घर की हेल्दी मिठाइयाँ खा सकते हैं। रिफाइंड शुगर या बनावटी मिठाइयों से न केवल आपको बल्कि सभी को परहेज करना चाहिए। 

READ MORE - आंवला जूस पीने के फायदे सुन चौंक जाएंगे आंखों की रोशनी से लेकर त्वचा तक पहुंचेगा लाभ

पानी पीना न भूलें

आपको अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखना होगा इसके साथ ही मीठे पेय या ठंडे ड्रिंक्स की जगह पानी या नींबू पानी लेना ज्यादा अच्छा होता है। त्योहारों की भागदौड़ में शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है जिससे ब्लड शुगर और बढ़ सकता है। हर दो घंटे में थोड़ा पानी पीते रहें जिससे आपका शरीर डिहाइड्रेशन से बच सके। 

The News Tv India Official

दवा और इंसुलिन समय पर लें

त्योहारों की व्यस्तता में सबसे बड़ी गलती होती है दवा या इंसुलिन का समय भूल जाना और कई बार तो समय की जगह हम इसे लेना भी मिस कर देते हैं। इस के लिए मोबाइल में अलार्म लगाएँ या परिवार को याद दिलाने को कहें। आपको डेली सही समय पर डॉक्टर के बताए अनुसार दवाई जरूर लेनी चाहिए। 

घर की बनी मिठाई खाएं 

बाज़ार की मिठाइयों में फैट और शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है। इस लिए बेहतर होगा कि आप घर की बनी हुई मिठाई खाएं। घर पर कम शुगर, दूध, नारियल या सूखे मेवों से बनी हेल्दी मिठाई तैयार करें। इससे स्वाद भी मिलेगा और आप की हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

• यह केवल डायबिटीज वाले लोगों के लिए नहीं है बल्कि सभी लोगों को बाहर की बनी हुई चीज खाने से बचना चाहिए हो सके तो अपने घर की मिठाई को ही सबसे ऊपर रखें। 

The News Tv India Official

करें डेली शुगर मॉनिटरिंग

त्योहारों में खानपान और रूटीन बदलने से शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है। आपको अपने हेल्थ के लिए एक्टिव होना चाहिए और अपनी डेली शुगर मॉनिटरिंग जरूर करनी चाहिए इसलिए ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर की जाँच करते रहें। अगर आपका चेक करने पर शुगर का लेवल बढ़ा हुआ दिखता है तो आपको अपने खाने-पीने पर कंट्रोल करना होगा। 

READ MORE - सर्दियों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से बचें अपनाए आसान से उपाय और स्किन को रखें तरोताजा

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.