गूगल ने Ai में सर्च लाइव मोड की शुरुआत की यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस
Google Ai Search Live के ऑप्शन को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है लांच होने के बाद से ही इसमें यूजर्स का बहुत ही तगड़ा रिस्पांस देखने को मिला है अब पहले से बेटर सर्च एक्सपीरियंस आपको मिलने वाला है।
गूगल ने Ai में सर्च लाइव मोड की शुरुआत की यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस
हम सभी डेली लाइफ में कहीं न कहीं गूगल का यूज करते है। गूगल ने हाल ही में अपनी सर्च सर्विस को और ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए दो बड़े अपडेट्स लॉन्च किए हैं। जिसमें पहले है Ai Search Live मोड जिससे यूजर कैमरा और वॉइस के जरिए जो भी सर्च करना चाहता है सर्च कर सकता है इसके अलावा दूसरा फीचर है Ai मोड में 7 नई लैंग्वेज को ऐड करना ताकि यूजर्स को परेशानी ना हो।
गूगल एआई मोड
गूगल एआई मोड एक एडवांस्ड सर्च टूल है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर्स के सवालों के जवाब देता है। ये बाकी सर्च से अलग है क्योंकि यहां आप लंबे-लंबे सवाल पूछ सकते हैं और ये AI उन्हें समझकर डिटेल्ड और कन्वर्सेशनल तरीके से जवाब देता है। इससे आपका काम और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।
Google Ai Search Live फीचर लॉन्च
गूगल सर्च लाइव एआई मोड का ही एक नया ऐड-ऑन है जो जुलाई 2025 में अमेरिका में सबसे पहले पेश किया गया था। भारत अमेरिका के बाद पहला देश है जहां ये लॉन्च हो रहा है।
• ये फीचर 8 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ और अभी इंग्लिश व हिंदी में ही अवेलेबल है। इसका मतलब साफ है कि आप फोन का कैमरा ऑन करके आसपास की चीजों के बारे में तुरंत सवाल पूछ सकते हैं।
सर्च लाइव का प्रोसेस
सर्च लाइफ का प्रोसेस बहुत ही आसान है। इस सर्च लाइव में यूजर्स को वॉइस और कैमरा से इंटरैक्ट करने का ऑप्शन दिया जाता है। इसके लिए आप गूगल ऐप में लाइव आइकन पर टैप करें या गूगल लेंस में लाइव चुनें। कैमरा चालू करने पर AI जो देख रहा है उसका कन्टेक्स्ट समझता है ओर इसके बाद ये इसका जवाब आपको दे देता है।
READ MORE - Dell Pro 14 Essential आया मार्केट में प्रोफेशनल लुक के साथ करेगा मल्टीटास्किंग वर्क
सात नई लैंगुएज हुई ऐड
गूगल ने एआई मोड मैं सात भाषाओं को और ऐड कर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स स्टार पहुंच सके और उन्हें इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो वह सात भाषाएं बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू है। इस से पहले ये सिर्फ इंग्लिश और हिंदी तक की लिमिट में था।
यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे
इसमें यूजर्स को एक नहीं काफी सारे फायदे मिलने वाले हैं आप जहां भी हैं जो भी सिचुएशन में आप क्वेश्चन पूछना चाहते हैं यह उसका बहुत ही सटीक जवाब देता है। Google Ai Search Live फीचर DIY प्रोजेक्ट्स, स्कूल होमवर्क, ट्रैवल टिप्स या ट्रबलशूटिंग के लिए परफेक्ट है। भारत में जहां वॉइस और विजुअल सर्च का यूज सबसे ज्यादा किया जाता है।
यूजर्स का मिला जबरजस्त रेस्पॉन्स
जब से इसे भारत में लॉन्च किया गया है लांच होने के बाद से यूजर्स का इसको बहुत ही ज्यादा तगड़ा रिस्पांस मिला है इसमें लोग इसे एजुकेशन के लिए , कोई हेल्थ टिप्स के लिए तो कोई घरेलू काम के लिए यूज में ले रहा है अब इसे यूज में लेना पहले से भी ज्यादा आसान हो गया है इसमें यूजर्स ने काफी इंटरेस्ट भी दिखाया है। इसमें कई लैंग्वेज के ऐड होने से ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक इसके पहुंच बन रही है।
READ MORE - FUJIFILM X-E5 Camera में क्लासिक स्टाइल के साथ मिलेगा AI पावर्ड ऑटोफोकस सिस्टम