BenQ EX271UZ आते ही गेमिंग की दुनिया में छाया स्मार्ट गेम आर्ट फीचर बनाएगा इसे बाकी से अलग

BenQ EX271UZ को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी पूरी हो चुकी है गेमर के लिए काफी अच्छी खुशखबरी है क्योंकि इसमें गेमर्स के लिए नए फीचर्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस भी बैटर दी गई है।

Sep 21, 2025 - 16:20
BenQ EX271UZ आते ही गेमिंग की दुनिया में छाया स्मार्ट गेम आर्ट फीचर बनाएगा इसे बाकी से अलग
Benq Official Website

BenQ EX271UZ आते ही गेमिंग की दुनिया में छाया स्मार्ट गेम आर्ट फीचर बनाएगा इसे बाकी से अलग

गेमिंग मॉनिटर्स की दुनिया में बेनक्यू का नया मॉडल EX271UZ ने लॉन्च होते ही गेमर्स के बीच अपनी जगह बना ली है। यह 27 इंच का QD-OLED पैनल वाला मॉनिटर न केवल तेज रिफ्रेश रेट देता है बल्कि क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी से ग्राफिक्स को बिलकुल रियल जैसा बना देता है। BenQ EX271UZ से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताएंगे। 

स्टाइलिश डिजाइन और बिल्ड

BenQ EX271UZ का डिजाइन स्लिम बीजल्स और एडजस्टेबल स्टैंड के साथ आता है जो हाइट, टिल्ट और स्विवेल एडजस्टमेंट अलाउ करता है। मैट फिनिश बॉडी इसे डेस्क पर प्रीमियम लुक देती है यह वजन में काफी हल्का भी है इसका वजन करीब 6 किलो है जो इसे पोर्टेबल बनाता है। 

मिलेगी शानदार डिस्प्ले

EX271UZ में आपको डिस्प्ले बहुत ही ज्यादा अच्छी मिलेगी। जिस में 26.5 इंच का 4th जेनरेशन QD-OLED पैनल लगा है जो 4K रेजोल्यूशन पर 240Hz रिफ्रेश रेट देता है। इसका PPI 166 है जो पिक्सल्स को इतना डेंस बनाता है कि इमेज रियल और शार्प लगती है। 

Benq Official Website

गेमिंग परफॉर्मेंस में मिलेगी स्पीड

गेमिंग के लिए यह मॉनिटर 0.03ms GtG रिस्पॉन्स टाइम के साथ आता है जो मोशन ब्लर को लगभग खत्म कर देता है। 240Hz रिफ्रेश रेट फास्ट-पेस्ड गेम्स जैसे FPS या रेसिंग में सुपर स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। गेमर्स के बीच में यह काफी ज्यादा पॉपुलर होगा। 

READ MORE - एसर नाइट्रो V15 2025 हुआ लॉन्च दमदार बैटरी और स्टोरेज के साथ मिलेंगे बढ़िया ग्राफिक्स

स्मार्ट गेम आर्ट फीचर

बेनक्यू का अनोखा Smart Game Art फीचर गेम के आर्ट स्टाइल को ऑटोमैटिकली डिटेक्ट करता है चाहे वह स्टाइलिश कार्टून हो या फोटोरियलिस्टिक। यह Spectral Color Refinement से रंगों को क्रिएटर्स की विजन के मुताबिक एडजस्ट करता है। जो की यूजर के लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहने वाला है। 

Benq Official Website

पाएं बेहतर कनेक्टिविटी

इस मॉनिटर में एडवांस लेवल के कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे जिसमें HDMI 2.1, DisplayPort 1.4 और USB-C शामिल है। इस के KVM स्विच फीचर से आप दो डिवाइसेस के बीच सीमलेस स्विचिंग कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी काफी स्टेबल आपको मिलेगी। 

Benq Official Website

आई-केयर फीचर्स आयेंगे साथ 

लंबे गेमिंग सेशंस में आंखों में थकान हो जाती है तो अब आपको इसके लिए बिल्कुल टेंशन लेने की जरूरत नहीं है EX271UZ में फ्लिकर-फ्री टेक्नोलॉजी और लो ब्लू लाइट मोड इसे कम करता है। OLED पैनल की वजह से बर्न-इन से बचाव के लिए बिल्ट-इन प्रोटेक्शन है। अगर आप रात भर गेमिंग करते हैं तो ये फीचर्स आपकी आंखों को हेल्दी रखेंगे। 

जानें क्या रहेगी इसकी कीमत 

इस मॉनिटर की कीमत अमेरिका में 999 डॉलर रखी गई है जो लगभग 84000 रुपये बनती है। वहीं अगर जापान की बात करे तो यह 180000 येन यानी करीब 100000 रुपये में उपलब्ध है। बहुत ही जल्दी है भारत में भी लॉन्च हो जाएगा ऐसा बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 तक इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

READ MORE - Apple iOS 26 Liquid Glass डिज़ाइन ने खींचा यूजर्स का ध्यान , मिलेगा नया यूजर इंटरफेस

अगर आपको BenQ EX271UZ से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें उसके साथ ही अगर आपको कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। 

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.