एप्पल कंपनी ने iPhone 17 Air किया लॉन्च , शानदार स्टोरेज के साथ अब मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
iPhone 17 Air को कंपनी के द्वारा लांच कर दिया गया है अभी हाल ही में जो एप्पल का इवेंट हुआ था इसमें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को भी रिवील कर दिया गया है इसकी कीमत भी किफायती रखी गई है।
एप्पल कंपनी ने iPhone 17 Air किया लॉन्च , शानदार स्टोरेज के साथ अब मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
iPhone 17 Air एप्पल की 2025 की नई लाइनअप में एक बेहतर स्मार्टफोन है जो अपनी अल्ट्रा-थिन डिजाइन के लिए खासा पॉपुलर हो रहा है। यह फोन सिर्फ 5.6 मिलीमीटर मोटा है जो इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बनाता है। यह डिजाइन न सिर्फ दिखने में आकर्षक है बल्कि डेली के इस्तेमाल के लिए भी अच्छा है।
इंतजार हुआ खत्म
iPhone 17 Air को 9 सितंबर 2025 को एप्पल के Awe Dropping इवेंट में अनाउंस किया गया था। यह इवेंट कैलिफोर्निया के एप्पल पार्क में हुआ जहां कंपनी ने पूरी iPhone 17 सीरीज को पेश किया। इसके प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और स्टोर में 19 सितंबर 2025 से आ जाएंगे।
स्क्रीन का शानदार एक्सपीरियंस
iPhone 17 Air में 6.6 इंच की डिस्प्ले है जो LTPO टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो प्लेबैक बेहद स्मूथ हो जाता है। पहले यह फीचर सिर्फ प्रो मॉडल्स तक सीमित था लेकिन अब पूरी सीरीज में उपलब्ध है। अल्ट्रा-थिन बेजल्स के कारण स्क्रीन ज्यादा बड़ा लगता है और इसकी ब्राइटनेस भी इम्प्रूव्ड है।
आयेगा बेहतर कलर्स में
iPhone 17 Air के कलर ऑप्शन्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें ब्लैक, व्हाइट, बेज और लाइट ब्लू कलर्स उपलब्ध हैं। लाइट ब्लू को इस फोन का सिग्नेचर कलर कहा जा रहा है जो कम रोशनी में लगभग सफेद दिखता है।
मिलेगी जोरदार परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 17 Air में A19 चिपसेट है जो एप्पल की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह चिप प्रोसेसर पावर को बढ़ाती है जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। इसका थर्मल मैनेजमेंट भी बेहतर है ताकि लंबे इस्तेमाल में फोन गर्म न हो। अगर आप हैवी यूजर हैं तो यह चिप आपकी सभी जरूरतें पूरी करेगी।
READ MORE - DeepSeek AI ने अपने एजेंट को लॉन्च किया मिलेगी पहले से बेहतर प्रोग्रामिंग और इंटरैक्टिव फीचर्स
कैमरा सिस्टम में नया मोड़
iPhone 17 Air का कैमरा सिस्टम सिंपल लेकिन बढ़िया है। इसके पीछे सिंगल 48-मेगापिक्सल वाइड लेंस है जो iPhone 16 जैसी क्वालिटी देता है। फ्रंट कैमरा 24-मेगापिक्सल का है जो सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए शानदार है।
• इसमें अल्ट्रावाइड या टेलीफोटो लेंस की कमी है लेकिन सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम से इमेज क्वालिटी हाई रहती है। स्पेशल वीडियो कैप्चर जैसे स्पेशल फोटोज के लिए नई तकनीक हो सकती है।
बैटरी लाइफ का स्मार्ट बैलेंस
इसकी स्लिम बॉडी होने के बावजूद iPhone 17 Air में सिलिकॉन बैटरी है जो एंड्योरेंस को बैलेंस करती है। यह फोन को पतला रखते हुए अच्छी बैटरी लाइफ देती है लगभग एक दिन का इस्तेमाल आसानी से कर सकते है।
कनेक्टिविटी का नया लेवल
iPhone 17 Air में एप्पल का अपना कस्टम Wi-Fi 7 चिप है जो स्पीड और रिलायबिलिटी को बढ़ाता है। यह पूरी सीरीज में उपलब्ध है जिससे वायरलेस कनेक्शन सुपरफास्ट हो जाता है। इसके साथ ही नया मॉडेम सपोर्ट करता है जो डेटा यूज को ऑप्टिमाइज करता है।
कीमत और स्टोरेज ऑप्शन
iPhone 17 Air की कीमत इसकी स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। इस के बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज की कीमत ₹119900 है। अगर आप 512GB स्टोरेज चुनते हैं तो कीमत ₹139900 हो जाती है और 1TB वेरिएंट के लिए ₹159900 कीमत रखी गई है।
READ MORE - म्यूजिक लवर्स के लिए लांच हुआ JBL PartyBox 720 मिलेगा कस्टमाइज़ेबल साउंड इफेक्ट्स